30 एवं 31 अगस्त को इंटरनेशनल फीडे रेटिंग रैपिड एवं ब्लिट्ज़ ओपन शतरंज टूर्नामेंट – 2025
Posted on 23-08-2025
News image

30 एवं 31 अगस्त को इंटरनेशनल फीडे रेटिंग रैपिड एवं ब्लिट्ज़ ओपन शतरंज टूर्नामेंट – 2025


विशाखापत्तनम के प्रतिष्ठित वॉल्टेयर क्लब के सौजन्य से, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तत्वावधान में तथा आंध्र प्रदेश शतरंज संघ के आयोजन में इंटरनेशनल फीडे रेटिंग रैपिड एवं ब्लिट्ज़ ओपन शतरंज टूर्नामेंट – 2025 का आयोजन 30 एवं 31 अगस्त को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए कुल ₹2,00,000 का नगद पुरस्कार रखा गया है।


आंध्र प्रदेश में शतरंज के विकास को ध्यान में रखते हुए यह टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ी नई रेटिंग प्राप्त कर सकते हैं अथवा अपनी मौजूदा रेटिंग को बढ़ा सकते हैं। यह उनके शतरंज करियर को नई दिशा देने का उद्देश्य रखता है।


 पुरस्कार राशि

रैपिड टूर्नामेंट (30 एवं 31 अगस्त) : ₹1,50,000 नगद पुरस्कार

ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट (31 अगस्त) : ₹50,000 नगद पुरस्कार


विशेष आकर्षण

15 वर्ष से कम आयु वर्ग के सभी प्रतिभागियों को पदक प्रदान किए जाएंगे।

सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।


 टाइम कंट्रोल

रैपिड : 15 मिनट + 5 सेकंड (पहली चाल से)

ब्लिट्ज़ : 3 मिनट + 2 सेकंड (पहली चाल से)


पात्रता

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) आईडी अनिवार्य।

सभी आयु वर्ग के पंजीकृत खिलाड़ी भाग लेने के पात्र हैं।

 प्रवेश शुल्क

रैपिड : ₹750/-

ब्लिट्ज़ : ₹250/-


खेल स्थल

वॉल्टेयर क्लब, सिरिपुरम, विशाखापट्टनम

पंजीकरण

ऑनलाइन : www.apchess.org


 मुख्य निर्णायक

एन.एम. फणी कुमार (अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर)


 अंतिम तिथि

पंजीकरण की अंतिम तिथि : 25 अगस्त 2025


 संपर्क सूत्र

नीलीमा (एडमिन ऑफिसर, आंध्र चेस एसोसिएशन) : 7382327272

वी. बालकृष्ण राव (मुख्य संयोजक) : 9246615724

एस. मणिकंठ राव (टूर्नामेंट डायरेक्टर) : 9848460137